जून 2025 में टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों (Evs) पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। इस महीने कंपनी ev Cars पर ₹20,000 से लेकर 1 लाख रुपए तक की छूट दे रही है यहाँ पर बड़ी छूट खासकर MY24 (Model Year 2024) की गाड़ियों पर मिल रही है और वहीं MY25 (2025 मॉडल) की गाड़ियों पर कम छूट मिल रहे है।
जैसा कि आपको पता है कि ईवी मॉडल पर ये छूट सीमित समय केवल जून महीने के लिए ही उपलब्ध है तो अगर आप एक टाटा की ईवी कार खरीदने की सोच रहें हैं तो इंतजार क्यों? पूरी जानकारी के लिए पूरा पढ़े।
इस महीने टाटा की 4 इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर डिस्काउंट चल रहा है। जिनमें Tiago EV, Punch EV, Curv EV और Nexon EV के सभी वैरिएंट्स पर ग्रीन बोनस, एडिशनल ग्रीन बोनस और एक्सचेंज/स्क्रैपिंग बेनिफिट दिया जा रहा है।

जून 2025 में टाटा ईवी कार ऑफ़र और छूट
| टाटा ईवी ऑफर | छूट |
|---|---|
| टाटा टियागो ईवी | 1 लाख रुपये तक |
| टाटा पंच ईवी | 90,000 रुपये तक |
| टाटा कर्व ईवी | 70,000 रुपये तक |
| टाटा नेक्सन ईवी | 40,000 रुपये तक |
आइये विस्तार से जानते हैं कि टाटा इलेक्ट्रिक कारों पर मॉडल वाइज कितनी छूट मिल रही है।
जून 2025 में टाटा टियागो ईवी ऑफ़र और छूट
Tata Tiago Ev 2024 मॉडल में Medium Range (MR) के XE वेरिएंट में सभी डिस्काउंट लगाकर कुल 55,000 रुपए और XT वेरिएंट में कुल 75,000 रुपए का ऑफर मिल रहा है और वहीं Long Range (LR) XT वेरिएंट में सभी डिस्काउंट अप्लाई करने के बाद 1 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

Tata Tiago Ev 2025 के सभी मॉडल पर कुल ₹40,000 का डिस्काउंट मिल रहा है।
| Tata Tiago EV | Range | Charger | Green Bonus | Exchange/Srapping | Addtional Green Bonus | Total |
|---|---|---|---|---|---|---|
| MY24 XE | MR | 3.3kW | Rs 30,000 | Rs 20,000 | Rs 5,000 | up to Rs 55,000 |
| MY24 XT | MR | 3.3kW | Rs 50,000 | Rs 20,000 | Rs 5,000 | up to Rs 75,000 |
| MY24 XT | LR | 3.3kW | Rs 65,000 | Rs 20,000 | Rs 15,000 | up to Rs 1 lakh |
| MY24 XZ+, XZ+ Tech Lux | LR | 3.3kW | Rs 40,000 | Rs 20,000 | Rs 10,000 | up to Rs 70,000 |
| MY24 XZ+ AC FC, XZ+ Tech Lux AC FC | LR | ACFC (7.2kW) | Rs 40,000 | Rs 20,000 | Rs 10,000 | up to Rs 70,000 |
| MY25 XE | MR | 3.3kW | Rs 20,000 | Rs 20,000 | – | up to Rs 40,000 |
| MY25 XT | MR | 3.3kW | Rs 20,000 | Rs 20,000 | – | up to Rs 40,000 |
| MY25 XT | LR | 3.3kW | Rs 20,000 | Rs 20,000 | – | up to Rs 40,000 |
| MY25 XZ+ Tech Lux | LR | 3.3kW | Rs 20,000 | Rs 20,000 | – | up to Rs 40,000 |
जून 2025 में टाटा पंच ईवी पर ऑफर और छूट
Tata Punch Ev के 2024 मॉडल में MR वेरिएंट जैसे Smart और Smart+ पर ₹45,000 की छूट और बाकी सभी MR वैरिएंट्स पर सभी डिस्काउंट मिलाकर अधिकतम ₹70,000 की छूट मिल जाती है। ज्यादा रेंज के LR वेरिएंट ACFC (7.2kW) फ़ास्ट चार्जर के साथ सभी डिस्काउंट मिलाकर कुल 90,000 रुपए तक की छूट मिल जाती है।

वहीं Tata Punch Ev के 2025 मॉडल के सभी वैरिएंट्स पर टोटल सभी डिस्कोउन्ट्स को मिलकर ₹40,000 तक की ही छूट मिल पति है। वाकी आप टेबल में समझ सकते हैं।
| Tata Punch EV | Range | Charger | Green Bonus | Exchange/Srapping | Addtional Green Bonus | Total |
|---|---|---|---|---|---|---|
| MY24 Smart & Smart+ | MR | 3.3kW | Rs 20,000 | Rs 20,000 | Rs 5,000 | up to Rs 45,000 |
| MY24 All Variants (Excluding Smart) | MR | 3.3kW | Rs 30,000 | Rs 20,000 | Rs 20,000 ((Excluding Smart & Smart+) | up to Rs 70,000 |
| MY24 All Variants | LR | 3.3kW | Rs 30,000 | Rs 20,000 | Rs 20,000 | up to Rs 70,000 |
| MY24 All Variants | LR | ACFC (7.2kW) | Rs 50,000 | Rs 20,000 | Rs 20,000 | up to Rs 90,000 |
| MY25 Smart & Smart+ | MR | 3.3kW | Rs 20,000 | Rs 20,000 | – | up to Rs 40,000 |
| MY25 All Variants (Excluding Smart) | MR | 3.3kW | Rs 20,000 | Rs 20,000 | – | up to Rs 40,000 |
| MY25 All Variants | LR | 3.3kW | Rs 20,000 | Rs 20,000 | – | up to Rs 40,000 |
| MY25 All Variants | LR | ACFC (7.2kW) | Rs 20,000 | Rs 20,000 | – | up to Rs 40,000 |
जून 2025 में टाटा कर्व ईवी ऑफर
इस महीने Tata Curv Ev (MY24) 2024 मॉडल पर सारे डिस्काउंट ग्रीन बोनस और एक्सचेंज बोनस को जोड़कर कुल 70,000 रुपये तक की छूट मिल जाती है।

| Tata Curvv EV | Range | Charger | Green Bonus | Exchange/ Scrrpage Bonus | Total |
|---|---|---|---|---|---|
| MY24 Curvv EV | All | All | Rs 50,000 | Rs 20,000 | up to Rs 70,000 |
जून 2025 में टाटा नेक्सॉन ईवी पर छूट
इस महीने Tata Nexon Ev 3.0 MY24 (2024 मॉडल) पर सारे डिस्काउंट ग्रीन बोनस और एक्सचेंज बोनस को जोड़कर कुल 40,000 रुपये तक की छूट मिल जाती है।

| Tata Nexon EV | Range | Charger | Green Bonus | Exchange/ Scrrpage Bonus | Total |
|---|---|---|---|---|---|
| MY24 Nexon EV 3.0 | All | All | Rs 20,000 | Rs 20,000 | up to Rs 40,000 |
इन ऑफर्स को देखते हुए साफ़ पता चलता है कि कंपनी अपने ग्राहकों को फ़ास्ट चार्जिंग और ज्याद रेंज वाले वेरिएंट की और आकर्षित करना चाहती है। अगर आप टाटा की कोई भी इलेक्ट्रिक कार खरीदने के सोच रहे हैं June 2025 में खरीदना फायदेमंद रहेगा।